# श्री कृष्ण की आरती – बोल

> श्री कृष्ण की आरती: भगवान कृष्ण को समर्पित, “आरती युगलकिशोर की कीजै” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/weekdays/budhwar/budhwar-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fweekdays%2Fbudhwar%2Fbudhwar-aarti)

ॐ

१

आरती युगलकिशोर की कीजै।

तन मन धन न्यौछावर कीजै॥

गौरश्याम मुख निरखन लीजै,

हरि का स्वरूप नयन भरि पीजै।

२

रवि शशि कोटि बदन की शोभा,

ताहि निरखि मेरो मन लोभा।

ओढ़े नील पीत पट सारी,

कुन्जबिहारी गिरिवरधारी।

३

फूलन की सेज फूलन की माला,

रत्न सिंहासन बैठे नन्दलाला।

कंचन थाल कपूर की बाती,

हरि आये निर्मल भई छाती।

४

श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी,

आरती करें सकल ब्रजनारी।

नन्दनन्दन बृजभान किशोरी,

परमानन्द स्वामी अविचल जोरी।
