# तुलसी माता आरती – बोल

> तुलसी माता आरती: तुलसी माता को समर्पित, “जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/tulasi-mata/tulasi-mata-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%B8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Ftulasi-mata%2Ftulasi-mata-aarti)

ॐ

१

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता ।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥

~ जय जय तुलसी माता ॥ ~

२

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर ।

रज से रक्षा करके, सबकी भव त्राता ॥

~ जय जय तुलसी माता ॥ ~

३

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या ।

विष्णुप्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता ॥

~ जय जय तुलसी माता ॥ ~

४

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित ।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता ॥

~ जय जय तुलसी माता ॥ ~

५

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में ।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता ॥

~ जय जय तुलसी माता ॥ ~

६

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी ।

प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता ॥
