# आरती प्रेतराज की कीजै – बोल

> आरती प्रेतराज की कीजै: श्री प्रेतराज को समर्पित, “दीन दुखिन के तुम रखवाले” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shri-pretraj/shri-pretraj-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A5%88%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshri-pretraj%2Fshri-pretraj-aarti)

ॐ

१

दीन दुखिन के तुम रखवाले,

संकट जग के काटन हारे।

बालाजी के सेवक जोधा,

मन से नमन इन्हें कर लीजै।

२

जिनके चरण कभी ना हारे,

राम काज लगि जो अवतारे।

उनकी सेवा में चित्त देते,

अर्जी सेवक की सुन लीजै।

३

बाबा के तुम आज्ञाकारी,

हाथी पर करे असवारी।

भूत जिन्न सब थर-थर काँपे,

अर्जी बाबा से कह दीजै।

४

जिन्न आदि सब डर के मारे,

नाक रगड़ तेरे पड़े दुआरे।

मेरे संकट तुरतहि काटो,

यह विनय चित्त में धरि लीजै।

५

वेश राजसी शोभा पाता,

ढाल कृपाल धनुष अति भाता।

मैं आनकर शरण आपकी,

नैया पार लगा मेरी दीजै।
