# श्री परशुराम आरती – बोल

> श्री परशुराम आरती: भगवान परशुराम को समर्पित, “ॐ जय परशुधारी” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shri-parashurama/shri-parashurama-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshri-parashurama%2Fshri-parashurama-aarti)

ॐ

१

ॐ जय परशुधारी,

स्वामी जय परशुधारी।

सुर नर मुनिजन सेवत,

श्रीपति अवतारी॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

२

जमदग्नी सुत नर-सिंह,

मां रेणुका जाया।

मार्तण्ड भृगु वंशज,

त्रिभुवन यश छाया॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

३

कांधे सूत्र जनेऊ,

गल रुद्राक्ष माला।

चरण खड़ाऊँ शोभे,

तिलक त्रिपुण्ड भाला॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

४

ताम्र श्याम घन केशा,

शीश जटा बांधी।

सुजन हेतु ऋतु मधुमय,

दुष्ट दलन आंधी॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

५

मुख रवि तेज विराजत,

रक्त वर्ण नैना।

दीन-हीन गो विप्रन,

रक्षक दिन रैना॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

६

कर शोभित बर परशु,

निगमागम ज्ञाता।

कंध चाप-शर वैष्णव,

ब्राह्मण कुल त्राता॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

७

माता पिता तुम स्वामी,

मीत सखा मेरे।

मेरी बिरद संभारो,

द्वार पड़ा मैं तेरे॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~

८

अजर-अमर श्री परशुराम की,

आरती जो गावे।

'पूर्णेन्दु' शिव साखि,

सुख सम्पति पावे॥

~ ॐ जय परशुधारी...॥ ~
