# श्री रामायण आरती – बोल

> श्री रामायण आरती: श्री रामायण को समर्पित, “आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-ramayan/shree-ramayan-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-ramayan%2Fshree-ramayan-aarti)

ॐ

~ आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥ ~

१

गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद । बालमीक बिग्यान बिसारद ॥

सुक सनकादि सेष अरु सारद । बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥

~ आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥ ~

२

गावत बेद पुरान अष्टदस । छओं सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥

मुनि जन धन संतन को सरबस । सार अंस संमत सबही की ॥

~ आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥ ~

३

गावत संतत संभु भवानी । अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी ॥

ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी । कागभुसुंडि गरुड़ के ही की ॥

~ आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥ ~

४

कलिमल हरनि बिषय रस फीकी । सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥

दलन रोग भव मूरि अमी की । तात मात सब बिधि तुलसी की ॥
