# श्री रघुवर आरती – बोल

> श्री रघुवर आरती: श्री राम को समर्पित, “आरती कीजै श्री रघुवर जी की” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-rama/shri-raghuvar-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A4%98%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-rama%2Fshri-raghuvar-aarti)

ॐ

१

आरती कीजै श्री रघुवर जी की,

सत् चित् आनन्द शिव सुन्दर की।

दशरथ तनय कौशल्या नन्दन,

सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन।

अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन,

मर्यादा पुरुषोतम वर की।

~ आरती कीजै श्री रघुवर जी की...। ~

२

निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि,

सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि।

हरण शोक-भय दायक नव निधि,

माया रहित दिव्य नर वर की।

~ आरती कीजै श्री रघुवर जी की...। ~

३

जानकी पति सुर अधिपति जगपति,

अखिल लोक पालक त्रिलोक गति।

विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति,

एक मात्र गति सचराचर की।

~ आरती कीजै श्री रघुवर जी की...। ~

४

शरणागत वत्सल व्रतधारी,

भक्त कल्प तरुवर असुरारी।

नाम लेत जग पावनकारी,

वानर सखा दीन दुख हर की।

~ आरती कीजै श्री रघुवर जी की...। ~
