# आरती श्री रामचन्द्रजी – बोल

> आरती श्री रामचन्द्रजी: श्री राम को समर्पित, “श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-rama/shree-rama-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-rama%2Fshree-rama-aarti)

ॐ

१

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,

हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख कर

कंज पद कंजारुणम्॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

२

कन्दर्प अगणित अमित छवि,

नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचि

नौमि जनक सुतावरम्॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

३

भजु दीनबंधु दिनेश

दानव दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशल

चन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

४

सिर मुकुट कुंडल तिलक

चारू उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,

संग्राम जित खरदूषणम्॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

५

इति वदति तुलसीदास,

शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम हृदय कंज निवास कुरु,

कामादि खल दल गंजनम्॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

६

मन जाहि राचेऊ मिलहि

सो वर सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजान

शील सनेह जानत रावरो॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~

७

एहि भाँति गौरी असीस

सुन सिय हित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि

मुदित मन मन्दिर चली॥

~ श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥ ~
