# गणपति सेवा आरती – बोल

> गणपति सेवा आरती: श्री गणेश को समर्पित, “गणपति की सेवा मंगल मेवा, सेवा से सब विघ्न टरें” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-ganesh/ganapati-seva/ganapati-seva-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%97%E0%A4%A3%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-ganesh%2Fganapati-seva%2Fganapati-seva-aarti)

ॐ

१

गणपति की सेवा मंगल मेवा, सेवा से सब विघ्न टरें ।

तीन लोक के सकल देवता, द्वार खड़े नित अर्ज करें ॥

२

रिद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजें, अरु आनन्द सों चमर करें ।

धूप-दीप अरु लिए आरती, भक्त खड़े जयकार करें ॥

३

गुड़ के मोदक भोग लगत हैं, मूषक वाहन चढ्या सरें ।

सौम्य रूप को देख गणपति के, विघ्न भाग जा दूर परें ॥

४

भादो मास अरु शुक्ल चतुर्थी, दिन दोपारा दूर परें ।

लियो जन्म गणपति प्रभु जी, दुर्गा मन आनन्द भरें ॥

५

अद्भुत बाजा बजा इन्द्र का, देव बंधु सब गान करें ।

श्री शंकर के आनन्द उपज्या, नाम सुन्या सब विघ्न टरें ॥

६

आनि विधाता बैठे आसन, इन्द्र अप्सरा नृत्य करें ।

देख वेद ब्रह्मा जी जाको, विघ्न विनाशक नाम धरें ॥

७

एकदन्त गजवदन विनायक, त्रिनयन रूप अनूप धरें ।

पगथंभा सा उदर पुष्ट है, देख चन्द्रमा हास्य करें ॥

८

दे श्राप श्री चन्द्रदेव को, कलाहीन तत्काल करें ।

चौदह लोक में फिरें गणपति, तीन भुवन में राज्य करें ॥

९

उठि प्रभात जप करैं ध्यान कोई, ताके कारज सर्व सरें ।

पूजा काल आरती गावैं, ताके शिर यश छत्र फिरें ॥

१०

गणपति की पूजा पहले करनी, काम सभी निर्विघ्न सरें ।

सभी भक्त गणपति जी के, हाथ जोड़कर स्तुति करें ॥
