# आरती गजबदन विनायक की – बोल

> आरती गजबदन विनायक की: श्री गणेश को समर्पित, “आरती गजबदन विनायक की” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-ganesh/gajavadan-vinayaka-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%97%E0%A4%9C%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%A8%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-ganesh%2Fgajavadan-vinayaka-aarti)

ॐ

१

आरती गजबदन विनायक की।

सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की।

सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

~ आरती गजबदन विनायक की॥ ~

२

एकदन्त शशिभाल गजानन,

विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।

शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन,

दुःखविनाशक सुखदायक की॥

~ आरती गजबदन विनायक की॥ ~

३

ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति,

विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।

अघ-वन-दहन अमल अबिगत गति,

विद्या-विनय-विभव-दायककी॥

~ आरती गजबदन विनायक की॥ ~

४

पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर,

धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।

लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर,

सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥

~ आरती गजबदन विनायक की॥ ~
