# शीतला माता आरती – बोल

> शीतला माता आरती: शीतला माता को समर्पित, “जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shitala-mata/shitala-mata-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fshitala-mata%2Fshitala-mata-aarti)

ॐ

१

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।

आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

२

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।

ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

३

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।

वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

४

इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा ।

सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

५

घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता ।

करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

६

ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता ।

भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

७

जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।

सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

८

रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।

कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

९

बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।

ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

१०

शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।

उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥

~ जय शीतला माता ॥ ~

११

दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता ।

भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥
