# आरती देवी कात्यायनी जी की – बोल

> आरती देवी कात्यायनी जी की: देवी कात्यायनी को समर्पित, “जय जय अम्बे जय कात्यायनी” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/navdurga/katyayani/devi-katyayani-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fnavdurga%2Fkatyayani%2Fdevi-katyayani-aarti)

ॐ

१

जय जय अम्बे जय कात्यायनी।

जय जग माता जग की महारानी॥

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।

वहाँ वरदाती नाम पुकारा॥

२

कई नाम हैं कई धाम हैं।

यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।

कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

३

हर जगह उत्सव होते रहते।

हर मन्दिर में भगत है कहते॥

कत्यानी रक्षक काया की।

ग्रन्थि काटे मोह माया की॥

४

झूठे मोह से छुडाने वाली।

अपना नाम जपाने वाली॥

बृहस्पतिवार को पूजा करिये।

ध्यान कात्यानी का धरिये॥

५

हर संकट को दूर करेगी।

भण्डारे भरपूर करेगी॥

जो भी माँ को भक्त पुकारे।

कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
