# आरती देवी ब्रह्मचारिणी जी की – बोल

> आरती देवी ब्रह्मचारिणी जी की: देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित, “जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/navdurga/brahmacharini/devi-brahmacharini-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A3%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fnavdurga%2Fbrahmacharini%2Fdevi-brahmacharini-aarti)

ॐ

१

जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥

२

ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सरल संसारा॥

जय गायत्री वेद की माता।

जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥

३

कमी कोई रहने ना पाये।

कोई भी दुख सहने न पाये॥

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो तेरी महिमा को जाने॥

४

रद्रक्षा की माला ले कर।

जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर॥

आलस छोड़ करे गुणगाना।

माँ तुम उसको सुख पहुँचाना॥

५

ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम॥

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी॥
