# आरती श्री ब्रह्मा जी – बोल

> आरती श्री ब्रह्मा जी: भगवान ब्रह्मा को समर्पित, “पितु मातु सहायक स्वामी सखा” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/lord-brahma/shri-brahma-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Flord-brahma%2Fshri-brahma-aarti)

ॐ

१

पितु मातु सहायक स्वामी सखा,

तुम ही एक नाथ हमारे हो।

जिनके कुछ और आधार नहीं,

तिनके तुम ही रखवारे हो।

२

सब भाँति सदा सुखदायक हो,

दुःख निर्गुण नाशन हारे हो।

प्रतिपाल करो सिगरे जग को,

अतिशय करुणा उर धारे हो।

३

भुलि हैं हम तो तुमको,

तुम तो हमरी सुधि नाहिं बिसारे हो।

उपकारन को कछु अन्त नहीं,

छिन ही छिन जो विस्तारे हो।

४

महाराज महा महिमा तुम्हरी,

मुझसे बिरले बुधवारे हो।

शुभ शान्ति निकेतन प्रेमनिधि,

मन मन्दिर के उजियारे हो।

५

इस जीवन के तुम जीवन हो,

इन प्राणन के तुम प्यारे हो।

तुम सों प्रभु पाय 'प्रताप' हरि,

केहि के अब और सहारे हो।
