# श्री गौमाताजी की आरती – बोल

> श्री गौमाताजी की आरती: गौ माता को समर्पित, “आरती श्री गैय्या मैंय्या की” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/gau-mata/gau-mata-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fgau-mata%2Fgau-mata-aarti)

ॐ

१

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्व धैय्या की।

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~

२

अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनी,

अविचल अमल मुक्तिपद्दायिनी।

सुर मानव सौभाग्या विधायिनी,

प्यारी पूज्य नन्द छैय्या की॥

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~

३

अखिल विश्व प्रतिपालिनी माता,

मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता।

रोग शोक संकट परित्राता,

भवसागर हित दृढ नैय्या की॥

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~

४

आयु ओज आरोग्य विकाशिनी,

दुःख दैन्य दारिद्रय विनाशिनी।

सुष्मा सौख्य समृद्धि प्रकाशिनी,

विमल विवेक बुद्धि दैय्या की॥

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~

५

सेवक हो चाहे दुखदाई,

सम पय सुधा पियावति माई।

शत्रु-मित्र सबको सुखदायी,

स्नेह स्वभाव विश्व जैय्या की॥

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~

६

आरती श्री गैय्या मैंय्या की,

आरती हरनि विश्व धैय्या की।

~ आरती श्री गैय्या मैंय्या की...। ~
