# अहोई माता आरती – बोल

> अहोई माता आरती: अहोई माता को समर्पित, “जय अहोई माता, जय अहोई माता” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/ahoi-mata/ahoi-mata-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%85%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%88%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fahoi-mata%2Fahoi-mata-aarti)

ॐ

१

जय अहोई माता, जय अहोई माता ।

तुमको निसदिन ध्यावत, हर विष्णु विधाता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

२

ब्रह्माणी रुद्राणी कमला, तू ही है जगमाता ।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

३

माता रूप निरंजन, सुख-सम्पत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

४

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

५

जिस घर थारो वासा, वाहि में गुण आता ।

कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

६

तुम बिन सुख न होवे, न कोई पुत्र पाता ।

खान-पान का वैभव, तुम बिन नहीं आता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

७

शुभ गुण सुंदर युक्ता, क्षीर निधि जाता ।

रतन चतुर्दश तोकू, कोई नहीं पाता ॥

~ जय अहोई माता ॥ ~

८

श्री अहोई माँ की आरती, जो कोई गाता ।

उर उमंग अति उपजे, पाप उतर जाता ॥
