# भगवान गणेश (भगवान गणपति, भगवान विनायक)

> भगवान गणेश: उनका परिवार और दो अर्द्धांगिनियाँ ऋद्धि और सिद्धि, उनका स्वरूप, गणेश चतुर्थी और उनके 8 और 32 रूप।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/hindu-gods/ganesha/lord-ganesha

## 01 भगवान गणेश के बारे में

भगवान गणेश हिन्दू धर्म के सबसे लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। उन्हें गणपति और विनायक भी कहते हैं। भगवान गणेश भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र और भगवान कार्तिकेय के भाई हैं।

## 02 भगवान गणेश का परिवार

भगवान गणेश तीन गुणों, बुद्धि, सिद्धि और ऋद्धि, के मूर्त रूप हैं, जो ज्ञान, आध्यात्मिकता और समृद्धि हैं। भगवान गणेश स्वयं बुद्धि के मूर्त रूप हैं। शेष दो गुण देवियों के रूप में साकार हैं और भगवान गणेश की अर्द्धांगिनियाँ मानी जाती हैं। अधिकांश कलाकृतियों में गणेश को दो अर्द्धांगिनियों के साथ दर्शाया जाता है, जिनके नाम ऋद्धि और सिद्धि हैं। माना जाता है कि ऋद्धि और सिद्धि भगवान ब्रह्मा की पुत्रियाँ थीं, जिन्होंने स्वयं भगवान गणेश का विवाह सम्पन्न कराया।

शिव पुराण के अनुसार भगवान गणेश के दो पुत्र थे, शुभ और लाभ, जो मंगल और लाभ के मूर्त रूप हैं। शुभ देवी ऋद्धि के और लाभ देवी सिद्धि के पुत्र थे।

भगवान गणेश की वैवाहिक स्थिति पर भिन्न मत हैं। एक मत के अनुसार श्री गणेश अविवाहित ब्रह्मचारी हैं। किन्तु मुद्गल पुराण और शिव पुराण को भगवान गणेश की वैवाहिक स्थिति पर प्रमाण माना जाता है, और दोनों भगवान गणेश के वैवाहिक जीवन की चर्चा करते हैं।

## 03 भगवान गणेश का स्वरूप

भगवान गणेश को मानव शरीर और हाथी के सिर के साथ दर्शाया जाता है। उन्हें प्रायः चार हाथों वाला दर्शाया जाता है, ऊपर के हाथों में पाश और अंकुश धारण किए। नीचे का एक हाथ अभय मुद्रा में है और दूसरे नीचे के हाथ में वे मोदकों से भरा पात्र रखते हैं। उनका वाहन मूषक है।

## 04 प्रमुख पर्व

भगवान गणेश का जन्मदिन गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

## 05 भगवान गणेश के अवतार

मुद्गल पुराण के अनुसार भगवान गणेश के 8 सबसे महत्त्वपूर्ण अवतार हैं, जो अष्ट विनायक के नाम से प्रसिद्ध हैं। भगवान गणेश की 32 विभिन्न रूपों में भी पूजा होती है।

## संबंधित पृष्ठ

- [गणेश चतुर्थी पूजा विधि सोलह चरणों में विनायक चतुर्थी पूजा।](https://www.hinducalendar.today/hi/festivals/ganesh-chaturthi/ganesha-chaturthi-puja-vidhi)
- [गणेश पूजा विधि भगवान गणेश की षोडशोपचार पूजा।](https://www.hinducalendar.today/hi/hindu-gods/ganesha/puja-vidhi/lord-ganesha-puja-vidhi)
- [गणपति होम विधि घर पर गणपति हवन।](https://www.hinducalendar.today/hi/puja-vidhi/homa/ganapati-homa/ganapati-homa-vidhi)
- [अष्ट विनायक भगवान गणेश के आठ रूप।](https://www.hinducalendar.today/hi/hindu-gods/ganesha/ashta-vinayaka/ashta-vinayaka)
- [द्वात्रिंश गणपति भगवान गणेश के 32 रूप।](https://www.hinducalendar.today/hi/hindu-gods/ganesha/dwatrimsha-ganapati/dwatrimsha-ganesha)
- [संकष्टी चतुर्थी किसी भी वर्ष में संकष्टी चतुर्थी व्रत की तिथियाँ।](https://www.hinducalendar.today/hi/sankashti)
- [गणेश आरती जय गणेश आरती के बोल।](https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/shree-ganesh/jay-ganesh-aarti)
- [गणेश चालीसा गणेश की स्तुति में चालीस चौपाइयाँ।](https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/chalisa/lord-ganesha/shree-ganesha-chalisa)
- [21 गणेश नाम गणेश के 21 नाम।](https://www.hinducalendar.today/hi/deities-namavali/gods/lord-ganesha/21-ganesha-names)
- [108 गणेश नाम गणेश के 108 नाम।](https://www.hinducalendar.today/hi/deities-namavali/gods/lord-ganesha/108-ganesha-names)
- [गणेश गायत्री मन्त्र गणेश का गायत्री मन्त्र।](https://www.hinducalendar.today/hi/vedic-mantra/gods/lord-ganesha/mantra/ganesha-gayatri-mantra)
